Posts

Showing posts with the label दैनिक भास्कर

कोहली ने नीतिगत फैसलों में अपने प्रभाव का इस्तेमाल नहीं किया, शिकायत भी नहीं मिली: विनोद राय

Image
बीसीसीआई प्रशासनिक समिति के प्रमुख विनोद राय ने कहा है कि विराट कोहली का कद पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट में बढ़ा है। लेकिन, उन्होंने नीति बनाने में अपना प्रभाव कभी नहीं दिखाया है। विनोद राय ने कहा कि नीतिगत फैसलों को लेकर विराट की अपनी राय होती है। उनका अपना मूल्यांकन होता है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कोई कप्तान टीम पर कुछ निश्चित प्रभाव जरूर डालेगा। मैं इस लचीलेपन के पक्ष में हूं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rYd3pL

आईपीएल: क्वालीफायर-1 में चेन्नई का मुकाबला हैदराबाद से आज, रिकॉर्ड 9वीं बार प्लेऑफ में कप्तानी करेंगे धोनी

Image
वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल-11 का पहला क्वालीफायर आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। लीग राउंड तक अंक तालिका में टॉप पर रही दोनों टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर सीधे फाइनल में पहुंचने पर होगी। हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर मैच की विजेता से खेलना होगा। मैच शाम सात बजे से शुरु होगा। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी प्लेऑफ में नौवीं बार टीम की कप्तानी करेंगे। वे सबसे प्लेऑफ खेलने वाले कप्तान हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rXrT0j

मैसी ने स्पेनिश लीग में 34 गोल कर पांचवीं बार जीता 'गोल्डन शू', पिछली बार 37 गोल दागने पर मिला था यह अवॉर्ड

Image
बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनल मैसी ने 2017-18 सीजन का 'गोल्डन शू' अवार्ड जीत लिया है। ये अवार्ड मैसी को पांचवीं बार दिया गया। उन्होंने स्पेनिश लीग 'ला लीगा' के इस सीजन में 34 गोल दागे। जिससे उन्हें 68 अंक हासिल हुए। मैसी ने पिछले साल 2016-17 सीजन में 37 गोल करके ये अवार्ड जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2009-10, 2011-12 और 2012-13 में इस अवार्ड को अपने नाम किया था। वे एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पांच बार 'गोल्डन शू' जीता है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LhIaW9